फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने का झांसा देकर महिला को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Thu, 09 Apr 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

शहर की एक काॅलोनी निवासी महिला को विदेश भेजने का झांसा देकर आरोपी गुरदीप ने होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर रामनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। उसमें दुष्कर्म किए जाने की पुष्टी हुई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मुंहबोला भाई विदेश में रहता है। उन्होंने कई बार विदेश जाने की इच्छा जताई लेकिन वह टालता था। एक अप्रैल को जिद करने पर उसने गुरदीप नाम के एजेंट का फोन नंबर दिया। उन्होंने गुरदीप से बात की। गुरदीप ने बताया कि वह बाहर है। एक-दो दिन में करनाल आएगा और मिलकर वीजा के बारे में समझाएगा।
विज्ञापन

चार अप्रैल को आरोपी ने उन्हें फोन करके लोकेशन भेजने के लिए कहा। पीड़िता ने अपनी लोकेशन भेज दी। आरोपी गुरदीप गाड़ी में उनके घर पहुंचा। होटल में बैठकर बात करने की बात कही तो वह साथ चली गईं। रास्ते में आरोपी ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उनको होश नहीं रहा। आरोपी उन्हें पुराना बस स्टैंड के पास होटल में ले गया। पूरी रात उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद अगले दिन घर छोड़ गया।
विज्ञापन

रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो बनाई

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बनाई। ये वीडियो रघुबीर नाम के व्यक्ति को भेजी। आरोपी ने फोन पर कहा कि जो दवाई उसने दी है, वह सही काम कर गई। घर के रास्ते में राम नगर स्थित मेडिकल स्टोर से आरोपी ने दवाई लेकर खिलाने का प्रयास किया। उन्होंने दवा नहीं खाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें