फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जीटी रोड पर फिर बिछा अवैध यूनिपोल का जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी में जीटी रोड और शहर की मुख्य सड़कों पर अवैध यूनिपोल और पोल कियोस्क का जाल बिछा हुआ है। नगर निगम की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के कुछ ही दिनों बाद लोगों ने दोबारा जीटी रोड के किनारे जीटी रोड पर 10 से 15 नए यूनिपोल रातों-रात लगा दिए गए हैं। वहीं शहर में करीब 150 पोल कियोस्क अवैध रूप से लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमा में करनाल की तरफ कोहंड से लेकर दिल्ली की तरफ हल्दाना बॉर्डर तक जीटी रोड की दूरी लगभग 39 किलोमीटर है। इस पूरे मार्ग पर हर 500 मीटर की दूरी पर दो से तीन अवैध यूनिपोल लगे हुए हैं। वहीं पानीपत-रोहतक, पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे और पानीपत-जींद स्टेट हाईवे पर अवैध रूप से यूनिपोल लगाए गए हैं। नेशनल व स्टेट हाईवे पर लगाए यूनिपोल के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी से जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी), एनएचएआई और पंचायत विभाग पल्ला झाड़ते नजर आते हैं। नगर निगम ने आगे आकर छह से आठ अक्तूबर को जीटी रोड पर लगे यूनिपोल हटाए थे। इसके कुछ दिन बाद फिर से यूनिपोल खड़े कर दिए गए।
किसानों से जमीन लेकर वसूला जा मनमाना किराया
जीटी रोड पर अवैध यूनिपोल लगाने के लिए लोग जीटी रोड किनारे स्थित खेतों के मालिकों से जमीन का एक छोटा हिस्सा किराए पर लेते हैं। इसके बाद वहां यूनिपोल स्थापित कर विज्ञापनदाताओं से जीटी रोड की प्राइम लोकेशन का हवाला देकर मनमर्जी का किराया वसूलते हैं। प्रदेश में जीटी रोड किनारे यूनिपोल लगाने के लिए कोई स्पष्ट और प्रभावी नीति न होने का फायदा ये लोग उठा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में भी नीति बनाई जानी चाहिए। वहां में यूनिपोल से होने वाली आय का भुगतान ग्राम पंचायत और किसान को किया जाता है। इससे पंचायत के राजस्व में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 32 स्वीकृत यूनिपोल
जीटी रोड के अलावा शहर के अंदरूनी क्षेत्रों असंध रोड, जाटल रोड, गोहाना रोड और सनौली रोड पर पोल कियोस्क का जाल बिछा हुआ है। आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए इनकी संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इस समय नगर निगम क्षेत्र में 32 स्वीकृत यूनिपोल हैं। इनसे निगम को सालाना तीन से चार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। निगम ने अब 24 नए यूनिपोल लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इनकी बोली दो नवंबर को होगी।
वर्जन
जीटी रोड पर अवैध यूनिपोल के खिलाफ इसी महीने की शुरुआत में तीन दिन का विशेष अभियान चलाया था। लगभग 40 अवैध यूनिपोल हटाए गए थे। शहर में पोल कियोस्क हटाने के लिए ड्राइव चलाई जाती हैं। शहर या हाईवे पर दोबारा अवैध यूनिपोल नहीं लगने दिए जाएंगे। इनके खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें