फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से एक की मौत, एक घायल

Thu, 08 May 2014 11:56 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में वीरवार शाम को तेज तूफान के दौरान राजीव कॉलोनी के गली नंबर-8 में दीवार ढह जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका दूसरा साथी घायल हो गया। घायल को शहर के निजी अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर की राजीव कॉलोनी में पशुओं की डेयरी में सतपाल और राजबीर कुर्सी पर बैठे थे।

तेज तूफान के दौरान डेयरी की दीवार ढह गई और दोनों लोग दीवार नीचे दब गए। यह बात सुनते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने मलबे के नीचे से दोनों को निकाला। दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां सतपाल ने दम तोड़ दिया। तूफान से कई जगहों पर बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। आधी रात तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें