फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के गांजे समेत महिला गिरफ्तार

Thu, 08 May 2014 11:50 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-1 पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करते समय एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को निर्मल कुटिया चौक से काबू किया। महिला को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत का चार किलो गांजा बरामद किया गया है। सीआईए-1 पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि वह यह गांजा उत्तरप्रदेश से लेकर आई थी। वह कुरुक्षेत्र के सौरगीर बस्ती की रहने वाली है। उसे निर्मल कुटिया चौक से काबू किया गया है। वह चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। पुलिस को आशंका गहरा गई। पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास गांजा मिला।

जानकारी होते ही मौके पर डीएसपी मुख्यालय जोगिंद्र राठी को बुलाया गया। डीएसपी राठी ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस के सीआसईए-1 प्रभारी कुलभूषण के अनुसार महिला को वीरवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने महिला को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें