फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंधी में सड़क पर गिरा पेड़, वाहन चालक हुए चोटिल

Fri, 08 May 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। तेज आंधी के बीच नीलोखेड़ी-कारसा रोड पर देर शाम एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे कई वाहन चालक घायल हो गए। पथ प्रकाश न होने के कारण सड़क पर गिरा पेड़ समय रहते दिखाई नहीं दिया और एक के बाद एक चार से अधिक वाहन उससे टकरा गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी के दौरान अचानक पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने के कारण वाहन चालकों को सामने पड़ा पेड़ दिखाई नहीं दिया जिससे लगातार हादसे होते गए। टक्कर के चलते कई चालकों को चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद लोगों ने मिलकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया और कुछ समय में मार्ग को आंशिक रूप से चालू कर दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर पथ प्रकाश की कमी और आपात स्थिति में त्वरित व्यवस्था न होने पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि सड़क पर पर्याप्त रोशनी होती तो इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें