फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 15 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे मनरेगा मजदूर

Fri, 08 May 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मनरेगा मजदूर 15 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसे लेकर वीरवार को अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान जगमाल सिंह, हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव जिले सिंह पाल, जिला प्रधान धर्मपाल सिरसी व मनरेगा मेट एवं खेत मजदूर यूनियन जिला संयोजक जगपाल राणा ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। ग्रामीण स्तर पर सभाएं करते हुए मनरेगा मजदूरों से बातचीत कर उन्हें हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। जिले सिंह पाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने मनरेगा को बदल दिया, जिससे ग्रामीण मजदूर और ज्यादा बेरोजगार होंगे। मनरेगा में ग्राम सभाओं की भूमिका थी लेकिन वीबी ग्राम जी योजना है, इसमें कब कहां कौन सा काम मिलेगा यह सरकार तय करेगी। बायोमेट्रिक हाजिरी के नाम पर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। काम मांगने का कानूनी अधिकार और रोजगार की गारंटी का कानून बदलना सीधे तौर पर ग्रामीण मजदूरों की रोजी रोटी पर हमला है। जगमाल सिंह और धर्मपाल ने कहा कि देशभर में 15 मई को मनरेगा कानून बहाल हो। 200 दिन का काम और कम से कम 700 रुपए दैनिक मजदूरी दी जाए। सभी गांवों में मनरेगा में काम दिया जाए। सभी मजदूरों के बीपीएल कार्ड बनाए जाएं। पात्र मजदूरों को रिहायशी प्लॉट दिए जाएं। इस दौरान जुंडला, जाणी, खेड़ीनरू, दादूपुर, पिंघली व सिरसी में आयोजित सभाओं में माईचंद भोला, सतबीर सिंह, निर्मल सिंह, जय सिंह, सुरेश कुमार, मदन सिंह, सीसन राम, राम कुमार, दर्शनी देवी, पूजा देवी, रामरती, कृष्णा देवी, सीसन, सुनीता देवी, रामदेई, पिंकी, रोशनी व शीशपाल सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें