फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर के आगे लगाया ट्रांसफार्मर, विज ने बिजली निगम के एक्सईएन को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर स्थानीय लोगों की सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
विज्ञापन

- वायु अग्निवीर की मां न्याय पाने को भटक रही थी, क्षेत्र में कुछ लोगों ने जबरन लगवा दिया ट्रांसफार्मर

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपने आवास पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पारस नगर निवासी वृद्धा निर्मला ने बताया कि उनका बेटा वायु सेना में अग्निवीर है। उनके घर के पास कुछ लोगों ने जबरन ट्रांसफार्मर लगवा दिया है। उन्हें परेशान कर रहे हैं। जबकि उन्हाेंने बिजली निगम को ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए रुपये भी भर दिए हैं। फिर भी ट्रांसफार्मर नहीं हटाया जा रहा है। इस काम के लिए उन्हें बंगलूरू से आना पड़ा है। इस पर मंत्री विज ने बिजली निगम के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं कई साल पहले बंद हो चुके छबियाना के राजकीय स्कूल का नया भवन बनाने की पहली बार मंत्री विज ने संस्तुति भी की। इसी प्रकार छावनी निवासी फर्म के मालिक ने 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दी। उनका आरोप था कि आरोपियों ने उसकी फर्म से लगभग 17 लाख मूल्य का सामान खरीदा, मगर भुगतान नहीं किया। मंत्री ने महेशनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। राजकीय कालेज के प्रिंसिपल व स्टाफ ने मंत्री अनिल विज को राजकीय कालेज में पुराने जर्जर ब्लॉक को गिराकर नया ब्लॉक बनाने की प्रार्थना की। इस संबंध में राजकीय कालेज प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए हैं। मंत्री विज ने कहा कि कालेज में पुराना ब्लॉक गिराकर नया ब्लॉक बनाया जाए ताकि छात्रों व स्टाफ को सुविधा मिल सकेगी। कालेज का पुराना ब्लॉक कई दशक पहले बना था जोकि समय के साथ अब जर्जर हो रहा है। इसी प्रकार राजकीय कालेज में बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस) और बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की 100-100 सीटें और बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि कालेज में बीसीए के लिए मात्र 100 सीटें है जबकि इसके लिए एक हजार से ज्यादा आवेदन विद्यार्थियों ने कालेज में किए हैं। इसी प्रकार बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) में 700 के लगभग आवेदन हैं जबकि सीटें मात्र 60 हैं। मंत्री विज ने मामले में तुरंत शिक्षा विभाग के एसीएस को बीसीए और बीबीए की 100-100 और सीटें बढ़ाने के दिशा-निर्देश दिए ताकि अधिक छात्रों को दाखिला मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें