फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑक्सीजन सिलिंडर से भरे टैंपो में लगी आग

Tue, 30 Dec 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 टैंपो से उठती आग की लपते। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित एक वाटर पार्क के सामने मिनी टैंपो में आग लग गई। टैंपो ऑक्सीजन के सिलिंडरों से भरा था। आग लगने की सूचना के बाद दमकल और घरौंडा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


टैंपो चालक शैलेंद्र ने बताया कि सोमवार को वह ऑक्सीजन के सिलिंडरों से भरा टैंपो लेकर करनाल से पानीपत जा रहे थे। घरौंडा स्थित वाटर वर्ल्ड के समीप अचानक टैंपो के इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते इंजन में आग लग गई। वह और परिचालक दोनों नीचे कूद गए। आग से टैंपो का कैबिन जलकर खाक हो गया। हादसे के दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आग से सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें