फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को मनरेगा पसंद नहीं, इसे खत्म करने की कोशिश : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि यूपीए सरकार के समय रोजगार गारंटी कानून बनाकर गरीबों को काम का अधिकार दिया गया था लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद से मनरेगा को पसंद नहीं किया गया। इसलिए अब इसे आजीविका मिशन के नाम पर खत्म करने की कोशिश की जा रही है। यदि नया कानून लाया गया तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी। देश भर में गरीब लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और सरकार को मजबूरन इसे वापस लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


वे सोमवार को कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा के जन्मदिन पर उनके आवास पर हुए धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने ही आदेश पर रोक लगाते हुए दिया गया नया निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पूरे देश में 5 जनवरी से कार्यक्रम शुरू करने जा रही है, जिसकी सूचना जल्द दी जाएगी। सद्भावना यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई आधिकारिक यात्रा नहीं थी और न ही इसे लेकर पार्टी कार्यालय से कोई निर्देश आया था। कोई भी साथी अपनी इच्छा से यात्रा में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें