फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से टेलर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। कालरम गांव में बुधवार सुबह कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से 50 वर्षीय टेलर मेनपाल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रेस की बॉडी पर करंट प्रवाहित हो रहा था जिससे वह करंट की चपेट में आया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मेनपाल की चौरा गांव रोड पर टेलर की दुकान है।
बुधवार को वह दुकान पर गए थे। जब वह रोज की तरह दोपहर को खाना खाने घर नहीं आए तो उनकी पत्नी दुकान पर पहुंच गई जहां मेनपाल बेहोश पड़ा था। इसके बाद उसे आनन-फानन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि प्रेस में कोई दिक्कत नहीं थी इसलिए वह लंबे समय से उसका इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन अब अचानक यह हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें