फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। शहर के वार्ड नंबर-5 शनि मंदिर के पास एक मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग से कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया। वार्ड-5 की रहने वाली आंगनबाड़ी वर्कर पूजा रोज की तरह अपने काम पर आंगनबाड़ी गई हुई थी। घर से निकले हुए उसे 10 मिनट ही हुए थे कि अचानक कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसियों ने जब मकान के अंदर से धुआं निकलते देखा तो तुरंत पूजा को सूचना दी। जब पूजा मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि उसका बैड, अलमारी, एलईडी, गद्दे, रजाईयां और बिस्तर सहित पूरा सामान जल रहा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। नगर पालिका के चेयरमैन विरेंद्र बंसल और पार्षद कमल जांगड़ा भी मौके पर पहुंचे और पीड़िता को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


पिछले साल गहने हो गए थे चोरी
पूजा ने बताया कि पिछले साल उसके घर में चोरी हुई थी, जिसमें चोरों ने जेवरात और कीमती सामान चुरा लिया था। अब आग ने उसके सपनों का आशियाना भी खाक कर दिया। महिला ने कहा कि अब समझ नहीं आता, जिंदगी फिर से कैसे शुरू करूं। वार्ड के लोगों ने प्रशासन से पीड़िता को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें