फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शार्ट सर्किट से रिक्शा चालक के घर में लगी आग

Sun, 15 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर के विकास नगर में रिक्शा चालक सुभाष के मकान में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विकास नगर की गली-9 में रहने वाले सुभाष ठाकुर रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शनिवार सुबह वह और उनकी पत्नी काम पर चले गए थे। इसी दौरान बिजली के तार टकराने से कमरे में आग लग गई। घर के नजदीक बाहर खेल रही उनकी नातिन प्रिया ने कमरे में से धुंआ निकलते देखा तो आसपास के लाोगों को बताया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। सुभाष का कहना है कि अब परिवार के पास ना तो खाने के लिए कुछ बचा है और न ही घर रहने लायक बचा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें