फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सातवीं के छात्र को अगवा कर पांच लोगों ने की पिटाई, हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत में छोड़ा

Thu, 15 Jan 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। क्षेत्र के मुंडोगढ़ी गांव में सातवीं कक्षा के उस्मान को नकाबपोश पांच लोग अगवा कर गन्ने के खेत में ले गए। हाथ-पैर और मुंह बांधकर पिटाई की। सोमवार शाम को बच्चे को अगवा किया गया था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। मंगलवार को गन्ने के खेत में वह बेहोशी की हालत में मिला। बच्चे के बयान के बाद घरौंडा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अगवा करके पिटाई करने की प्राथमिकी दर्ज की है।
घरौंडा थाना में दी शिकायत के अनुसार गांव मुण्डोगढ़ी का उस्मान चौरा गांव के प्राइवेट स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। 12 जनवरी को शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत से गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव मुंडोगढ़ी निवासी अनवर उर्फ भुगड़ा के गन्ने के खेत के सामने पहुंचा, तभी गन्ने की खेत में से पांच अज्ञात लोग निकले। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। हमलावर उसे पकड़कर गन्ने के खेत के अंदर खींच लिया। वहां हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। मुंह भी कपड़े से बंद कर दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की। कुछ देर बाद उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जनवरी को छात्र गन्ने के खेत में बेहोशी हालत में परिजन को पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को उपचार के लिए घरौंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें