फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेरठ हाईवे पर शुगर मिल के पास बनेगी सर्विस लेन, नगला चौक पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव

विज्ञापन
परियोजनाओं की समीक्षा करते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मेरठ-करनाल राजमार्ग पर शुगर मिल के पस सर्विस लेन बनेगी। इसके अलावा सेक्टर व नगला चौक के पास फ्लाईओवर भी बनाया जा सकता है। इसका प्रस्ताव तैयार करके चर्चा की जाएगी। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में राष्ट्रीय राजमार्ग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। एक घंटे तक चली बैठक में डीसी उत्तम सिंह, एनएचआई के परियोजना अधिकारी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से उन्होंने जीटी रोड, मेरठ रोड, करनाल रिंग रोड व घरौंडा शहर से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की जायज मांगों व सुविधा के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने घरौंडा शहर में जीटी रोड की सर्विस लेन पर होने वाले जाम और बाईपास की संभावना पर भी चर्चा की। निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड की प्रगति और सर्विस रोड के निर्माण और स्थानीय लोगों द्वारा मिले कुछ अन्य प्रस्तावों को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों से बारीक जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि रिंग रोड का कार्य तेज गति से जारी है परंतु कुछ कार्यों के लिए प्रशासन के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- सेक्टर-14 से नमस्ते चौक की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एंट्री पॉइंट बनाया जाएगा ताकि डीसी कार्यालय की ओर से आने वाले ट्रैफिक के कारण सेक्टर-14 के चौक पर जाम की स्थिति से राहत मिले।
- मेरठ रोड पर जिन रास्तों पर यातायात की अधिकता के कारण दुर्घटनाओं की अधिक संभावना रहती है, वहां रिंबल स्ट्रिप्स व लाइटें लगाई जाएंगी।
- मधुबन में डीएवी स्कूल के समीप पुलिस अकादमी की स्लिप रोड को चौड़ा करने की फिजिबिलिटी चेक होगी। बिजली लाइनों को शिफ्ट करने की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें