फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुबह पंजीकरण की लाइन, फिर डॉक्टर के पास कतार, दवा-जांच के लिए भी मरीज परेशान

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर के बाहर लगी कतार। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इलाज की उम्मीद लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी रजिस्ट्रेशन काउंटर से ही शुरू हो जाती है। सुबह पर्ची बनवाने के लिए कतार में लगना पड़ता है। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। डॉक्टर की सलाह मिलने के बाद मरीज दवा लेने और जांच के लिए काउंटर पर पहुंचते हैं तो वहां पूरी दवाएं नहीं मिलने और जांच के लिए दूसरे अस्पताल जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए मरीज मनीष की शिकायत है कि दवा काउंटर पर उन्हें डॉक्टर की लिखी सभी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। कुछ दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जबकि बाकी दवाएं बाहर से खरीदने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में मरीजों को अस्पताल में इलाज कराने के बाद भी दवाओं के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दवाओं के बाद जांच की सुविधा भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। मरीज मोहिनी, शालिनी, अमनदीप ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज से जिला नागरिक अस्पताल भेजा जा रहा है। यानी जिस संस्थान में मरीज इलाज कराने पहुंचता है, वहीं जरूरी जांच नहीं हो पाने पर उन्हें दूसरे अस्पताल का रुख करना पड़ता है। खासकर उन मरीजों के लिए यह स्थिति मुश्किल हो सकती है, जिन्हें चलने-फिरने में परेशानी है या जिन्हें तत्काल जांच की जरूरत है।

मुख्य मशीन खराब, पोर्टेबल मशीन के सहारे काम
अस्पताल में एक्सरे की सुविधा को लेकर मुख्य मशीन खराब होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पोर्टेबल मशीन के सहारे काम चलाया जा रहा है, ऐसे में सभी मरीजों के एक्स-रे भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

-
अल्ट्रासाउंड के अधिक दबाव के कारण पूरे अल्ट्रासाउंड नहीं हो प रहे हैं। हो सकता है मरीज यहां से जिला अस्पताल जाकर अल्ट्रासाउंड करा रहे हों, इसकी जानकारी नहीं है। एक्स-रे मशीन के खराब होने के कारण पोर्टेबल मशीन से ही काम हो रहा है। इस वजह से एक्स-रे भी करने में दिक्कत आ रही है। इसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
- डॉ. एमके गर्ग, निदेशक, केसीजीएमसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें