फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहर में गिरने से हुई थी व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन पहले बाइक हुई थी बरामद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। घोघड़ीपुर के पास नहर में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान सांभी गांव निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। वह चार दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में थे। रविवार को उसका शव मिलने के बाद उसकी पहचान की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवार को सौंप दिया है। इससे पहले परिजनों को नहर से मृतक की बाइक बरामद हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक राजेंद्र खेतीबाड़ी का काम करता था। उसे मिर्गी का दौरा पड़ने की शिकायत दी थी। जिसके इलाज के लिए वह अक्सर दवाई लेने के लिए करनाल आता था। परिवार ने बताया कि 14 नवंबर को राजेंद्र करनाल दवाई लाने के लिए बाइक पर गया था, लेकिन वह देर रात तक भी नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों को चिंता हुई। अगले दिन पुलिस में शिकायत दी तो जांच शुरू हुई। परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। वे नहर पर पहुंचे और जहां पर उन्हें बाइक के पहिए के निशान मिले और वे पहिये के निशान नहर की तलहटी की तरफ जा रहे थे। नहर में चेक किया तो यहां बाइक बरामद हो गई। वहीं रविवार को नहर पर अज्ञात शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें