फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
आग लगने के बाद जली हुई कार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। इंद्री-कुरुक्षेत्र रोड पर बुढ़नपुर बांगर गांव के पास शुक्रवार सुबह चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में आग लगने की सूचना सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालक ने कार चालक को दी। इससे कार चालक ने समय रहते कार से कूदकर जान बचा ली। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


शेखपुरा खादर गांव निवासी कार चालक मोहित ने बताया कि वो अपने गांव से किसी काम से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी बुढ़नपुर बांगर के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी में आग लग गई। उनके पास से निकल रहे अन्य वाहन चालक ने उन्हें गाड़ी में आग लगने की जानकारी दी। आग लगने की सूचना के बाद उन्होंने कार रोकी और कूद गए। उनके गाड़ी से नीचे उतरते ही कार धू-धूकर जलने लगी। चालक मोहित ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अगर समय रहते पास से गुजर रहे वाहन चालक आग के बारे में नहीं बताते तो जानी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें