फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जीवन में उन्नति का साधन : आत्म प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर नौ में आयोजित कार्यक्रम में माउंट आबू से आए आत्म प्रकाश ने कहा कि परमात्मा का प्यार जीवन में उन्नति का साधन है। शारीरिक प्यार इंसान को गिराने वाला प्यार है, परमात्मा का प्यार ऐसा निस्वार्थ प्यार है जो हमारी उन्नति का साधन बनता है।
विज्ञापन

शारीरिक प्यार आज के दिन में तो मौत के घाट तक ले जाता है। परमात्मा का प्यार विश्वास पात्र प्यार है, वह कभी किसी को धोखा नहीं देता। उन्होंने बताया कि हमारी आत्मा की ज्योत बुझ गई है । हमारी आत्मा की ज्योत जाग जाएगी जब तक आत्मा की ज्योत जागेगी नहीं हम खुश नहीं रह सकते, जब हम खुद खुश रहेंगे तभी दूसरों को खुशियां बांट सकेंगे।
मुस्कान के बिना मुख खिलता नहीं, ज्ञान के बिना सुख मिलता नहीं, मन प्रसन्न रहेगा तो चेहरा खिला रहेगा। इसलिए ज्ञान का चिंतन कर पॉजिटिव सोच के द्वारा मन को प्रसन्न रखा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें