करनाल। बदरपुर गांव निवासी एक विकलांग पर गंडासी से हमला कर दिया गया। पीड़ित ने चौकी ब्याना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार निवासी बदरपुर तहसील, इंद्री ने बताया कि वह विकलांग है। 19 मई की शाम सात बजे वह अपने खेत से ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव का ही भूषण साइकिल की गरारी से बनी गंडासी लिए खड़ा था।
विज्ञापन
जैसे ही अमित ट्रैक्टर के पास पहुंचा भूषण ने उसे रुकने को कहा। जैसे ही वह रुका गंडासी से उसके सिर पर वार करने का प्रयास किया। अमित ने हाथ आगे किया तो एक उंगली टूट गई। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर पर चढ़ गया और गंडासी के पाइप से उसकी कमर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। अमित के परिजन उसे इंद्री के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
अमित का आरोप है कि आरोपी ने घटना के समय उसकी मां को धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।