फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ईंट भट्ठे पर खेल रही बच्चीको ट्रैक्टर ने कुचला, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जींद रोड स्थित मोतीलाल भट्ठे पर एक 19 महीने की बच्ची की ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान सूरज निवासी मान सिंह भट्ठा के तौर पर हुई है।
शिकायत में मूलरूप से भैंसवाल गांव जिला शामली निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोतीलाल भट्ठा असंध पर मजदूरी करता है। बुधवार शाम सात बजे उनकी बेटी आरोही वहीं पर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी सूरज ट्रैक्टर-ट्राॅली को चला रहा था जो कि बच्ची को कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी ने न तो बच्ची को संभाला, न ही रुका। बच्ची को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने थाना असंध में दी शिकायत में बताया कि सूरज मोतीलाल भट्ठे पर ड्राइवर का काम करता है। पुलिस ने सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें