फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दस लोगों के गिरोह ने शटर काट चोरी किए एक लाख रुपये के कपड़े

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। अराईपुरा रोड स्थित जट्ट पंजाबी ढाबा के सामने कपड़ों की दुकान का शटर काटकर 10 लोगों के गिरोह ने एक लाख रुपये के कपड़े और नकदी चोरी कर लिए। वीरवार को तड़के 3 बजे बाइकों पर सवार गिरोह पहुंचा। पांच से छह महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने पहले शटर काटा, फिर अंदर जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई।
दुकान मालिक घरौंडा निवासी शालु शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने चोरी की थाना घरौंडा में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की सुबह अराईपुरा रोड पर रिधी सिद्धी नाम से कपड़ों की दुकान को खोलने के लिए वह अपने पति वरुण के साथ पहुंची थीं। दुकान का शटर उठाने की कोशिश की तो पता चला कि वह बीच से कटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। कपड़ों के साथ नकदी भी गायब थी। चोर दुकान से करीब एक लाख रुपये कीमत के कपड़े और लगभग 10 हजार रुपये नकद ले गए थे।
विज्ञापन


फुटेज में दिख रहे आरोपी
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में करीब 10 लोगों का एक गिरोह वारदात को अंजाम देता नजर आया। फुटेज में 5-6 महिलाएं और 3-4 पुरुष शामिल दिखाई दिए। सभी दो मोटरसाइकिलों पर आए थे। चोरी की घटना देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। बदमाशों ने पहले दुकान का शटर काटा और फिर अंदर घुसकर व्यवस्थित तरीके से कपड़े और नकदी समेट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

आरोपियों की कर रहे पहचान

जांच अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें