फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मजाक में दोस्त के निजी अंग में भरी हवा, आंत में हुआ छेद

Tue, 06 Jan 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। बिना सोझे-समझे किया गया मजाक गंभीर स्थिति ला सकता है। शहर की एक कार एजेंसी में काम करने वाले दोस्तों के साथ ऐसा ही हुआ। एक कर्मचारी ने मजाक में अपने साथी के निजी अंग में कंप्रेशर से हवा भर दी। इससे उसकी आंत में छेद हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। वहां ऑपरेशन के बाद छुट्टी दे दी गई। पीड़ित कर्मचारी के पिता ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

झंझाड़ी गांव के एक व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा करनाल की एक कार एजेंसी में काम करता है। उसी एजेंसी में उनके गांव का ही बागा भी काम करता है। 26 दिसंबर को काम के दौरान बागा ने मजाक में उनके बेटे के शरीर के पिछले हिस्से में कंप्रेसर की पाइप से हवा भर दी। इसके बाद बेटे को तेज दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गांव के अस्पताल ले गए। जहां से बेटे को करनाल के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेटे को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि पीछे से हवा भरने के कारण युवक की आंत फटी है। अगर समय पर उपचार नहीं मिल पाता तो हालत और गंभीर हो सकती थी। पिता ने बताया कि 29 दिसंबर को डॉक्टरों ने बेटे का ऑपरेशन किया। इसके बाद छुट्टी दे दी। अभी बेटे की हालत में कोई सुधार नहीं है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि दोनों युवक दोस्त थे। पुलिस ने आरोपी बागा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें