फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद कदमों की दूरी, फिर भी वीसी घंटों लेट

Mon, 28 Oct 2013 12:21 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक तरफ रत्नावली फेस्ट के आगाज के लिए हजारों कलाकार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं मुख्य अतिथि केयू के वीसी डॉ.डीडीएस संधू दो घंटे देरी से पहुंचे।
विज्ञापन


इसके चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम का शेड्यूल बिगड़ गया और कई प्रोग्राम अपने निर्धारित समय से चार घंटे तक देरी से शुरू हो पाए। मुख्यातिथि की लेटलतीफी पर अनेक लोगों ने दबे मन से भड़ास निकाली, लेकिन खुल कर बोलने से चुप्पी साधे रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वीसी डॉ. संधू को सुबह 10:00 बजे केयू के आडिटोरियम हाल में इस रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ करना था, लेकिन वे इस कार्यक्रम में दो घंटे देरी से पहुंचे, जबकि वीसी आवास से केयू आडिटोरियम चंद कदम की दूरी पर है। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़ा स्ट्राफ और प्रतिभागी अपनी घड़ियों की ओर निहारते नजर आए। 
विज्ञापन


आज केयू के पांच अलग-अलग मंचों पर शुरू हुए इन कार्यक्रमों में से सबसे ज्यादा देरी हरियाणावी हास्य नाटिका और चुटकुला प्रतियोगिता में हुई। ये कार्यक्रम 2:00 बजे शुरू हुए और विद्यार्थी कलाकार मेकअप करके इस कार्यक्रम की शुरुआत के लिए बाट जोहते रहे।
 
अब तक नहीं छपे निमंत्रण कार्ड
जिस रत्नावली फेस्टिवल का इंतजार साल भर होता है, उस विराट उत्सव के निमंत्रण कार्ड आयोजन शुरू होने के पांच घंटे बाद तक नहीं बांटे गए थे। यहां तक की 30 अक्तूबर को होने वाले इस कार्यक्रम के समापन समारोह के कार्ड अभी तक छपवाए भी नहीं गए हैं। इसकी पुष्टि खुद केयू के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक अनूप लाठर ने की है।

मेरी टेबल पर पड़े हैं कार्ड
केयू युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक अनूप लाठर से जब कार्ड वितरण न होने बारे जानकारी ली गई तो उन्होंने माना कि कार्ड वितरण नहीं हुए। बकौल, लाठर ये कार्ड उनकी टेबल पर पड़े हुए हैं। इसके पीछे क्या कहानी रही, इसके बारे में उन्होंने ज्यादा बताने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने इतना जरूर बताया कि समापन समारोह के मुख्यातिथि का नाम तय होते ही यह कार्ड प्रिंट करा कर वितरण किए जाएंगे।

हूटिंग में प्रस्तुति देना हो गया मुहाल
मंच पर चुटकुले प्रस्तुत करने पहुंचे कई कलाकारों को प्रस्तुति देने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दर्शक दीर्घा में बैठे शरारती तत्वों ने इनकी प्रस्तुति के दौरान इनका हल्ला किया कि मंच से क्या बोला जा रहा है, कुछ भी सुनाई नहीं दिया।

अगले तीन दिन देना होगा सिक्योरिटी पर ध्यान
केयू परिसर में राज्यभर के युवा कलाकारों में छात्र-छात्राएं हजारों की संख्या में पहुंचे हैं, लेकिन पहले ही दिन केयू परिसर में बिना नंबर की गाड़ियां, सिगरेट के छल्ले और कार्यक्रम के दौरान हुड़दंग दिखा, उस पर काबू करने के लिए अगले दिन दिन सिक्योरिटी को थोड़ी सख्ती करना जरूरी है, क्योंकि पूर्व में जो घटनाएं हो चुकी हैं, उन्हें शायद केयू प्रशासन भूल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें