फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोठी में अर्धनग्न हालत में बेसुध मिली घरेलू नौकरानी, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह कॉलोनी के एक मकान में नेपाल की रहने वाली करीब 26 वर्षीय घरेलू नौकरानी सोमवार को कमरे में अर्धनग्न हालत में मिली। जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की बड़ी बहन और अन्य परिजन ने युवती की हालत को देखते हुए मकान मालिक पर दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया है। करीब तीन साल से कोठी में काम कर रही युवती के शरीर पर चोट के कई निशान थे। शरीर पर केवल टी-शर्ट ही थी। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतका की बहन का कहना है कि मकान मलिक ने कहा था कि उसकी बहन को मिर्गी का दौरा आया था। सोमवार को सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे और बहन को बेसुध हालत में देखकर निजी अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पुलिस से जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बहन को पहले कभी दौरा नहीं पड़ा।
सूचना मिलते ही शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया था। इधर, डीएसपी राजीव कुमार का कहना है कि मेडिकल बोर्ड की निगरानी में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। केस दर्ज कर लिया है मकान से भी साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन




बहन बोली, पहले से खुला था कमरे का दरवाजा

मृतका की बहन का आरोप है कि उनके पास मकान मालिक का कॉल आया था कि उनकी बहन की तबियत खराब है और उसने कमरे में खुद को बंद किया हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो युवती केवल टी-शर्ट में थी और शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसे में हत्या और दुष्कर्म की आशंका है। उन्होंने बताया कि उस समय बेसुध हालत में उनकी बहन उल्टी कर रही थी। कपड़े पहनाने के बाद वे उसे अस्पताल लेकर गए थे। पहले दिन निजी अस्पताल में इलाज का खर्च भी मकान मालिक ने किया था।



निष्पक्ष जांच होनी चाहिए : संघ प्रभारी

प्रवासी नेपाली संघ भारत के हरियाणा प्रभारी मोहन थापा का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि जिस समय रात को साढ़े 10 बजे मृतका के परिवार को बुलाया गया, उस समय मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। ऐसे में घर में ही कुछ गलत होने का अंदेशा है। उनका कहना है कि मकान मालिक उनके समाज के लोगों को सहयोग नहीं करता। आरोपी मकान मालिक ने उनसे बातचीत भी नहीं की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें