इंद्री के बीबीपुर जाटान गांव स्थित श्री चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग स्फटिक की मणि का है। यहां मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 2004 में तत्कालीन श्रीमहंत भगवानपुरी ने करवाया था। उन्होंने नौ नवरत्नों में से एक दुर्लभ स्फटिक मणि का शिवलिंग स्थापित किया। गांव के शमशेर सिंह खोखर ने बताया कि सावन मास में मंदिर में प्रतिदिन श्री लिंग महापुराण की कथा का वाचन होता है, जिसके बाद भंडारा आयोजित किया जाता है। समय-समय पर देसी घी से बने विशाल भंडारों का आयोजन होता है।
मंदिर प्रांगण में श्री त्रिपुरा सुंदरी माता मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2022 से चल रहा है, जिसे महंत दिगंबर कल्याण पुरी महाराज करवा रहे हैं। काम इस साल पूरा हो जाएगा। मंदिर त्रिपुरा राज्य के अगरतला स्थित प्रसिद्ध 51 शक्तिपीठों में से एक त्रिपुरा सुंदरी मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है, जहां मां सती का दाहिना चरण गिरा था। संवाद