फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्रिकेट की मिली एक नर्सरी, खिलाड़ियों ने उठाया सवाल

Thu, 09 Apr 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

एक अप्रैल से खेल नर्सरी का नया सत्र शुरू हो गया है। इसमें काफी संख्या में खिलाड़ी निरंतर अभ्यास के लिए आ रहे हैं। सबसे ज्यादा 12 खेल नर्सरी इस बार वॉलीबॉल की हैं। क्रिकेट की केवल एक नर्सरी है। खिलाडि़यों ने इस पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि गली-गली में खेले जाने वाले क्रिकेट की एक से अधिक नर्सरी होनी चाहिए थीं।
तलवारबाजी, केनोइंग, जिमनास्टिक, शूटिंग, योग, लॉन टेनिस, बैडमिंटन की भी सिर्फ एक ही नर्सरी है। प्रदेश में कुश्ती की भी सिर्फ पांच नर्सरी ही मिली हैं। कुश्ती प्रदेश में सबसे अधिक प्रसिद्ध खेलों में से है। ग्रामीण स्तर पर सिर्फ कुश्ती व कबड्डी की नर्सरियों के ही आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में क्रिकेट की खेल नर्सरी सेक्टर-9 में है। जिले में करीब 10 क्रिकेट अकादमी निजी है। हर अकादमी में करीब 50 खिलाड़ी है। सरकारी नर्सरी में इस समय करीब 70 से 80 खिलाड़ी हैं। इस सत्र के लिए 253 खेल नर्सरियों के लिए आवेदन खेल विभाग को प्राप्त हुए थे। सबसे ज्यादा वॉलीबॉल व कबड्डी के आवेदन थे। पिछले सत्र में एथलेटिक्स की नर्सरियों की संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें