फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच माह से उद्घाटन के इंतजार में दो करोड़ की क्लाइंबिंग वॉल

Fri, 26 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम में बनी क्लाइंबिंग वाल संवाद
विज्ञापन
विशु शर्मा
विज्ञापन


करनाल। कर्ण स्टेडियम में करीब दो करोड़ रुपये से बनी क्लाइंबिंग वॉल पांच माह बाद भी उद्घाटन का इंतजार कर रही है। स्मार्ट सिटी का ये प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो चुका है लेकिन अब तक इसे न तो जिला खेल विभाग को सौंपा गया है और न ही इसका उद्घाटन किया गया है। जिसकी वजह से आज भी ये वॉल ढकी हुई है। खिलाड़ी दूर से ही इसे निहार कर लौट रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की 2023 में घोषणा हुई। 2024 में इसका निर्माण शुरू हुआ, 2025 में ये बनकर तैयार हुई लेकिन आज तक ये किसी खिलाड़ी के अभ्यास के लिए खोली नहीं गई है।

खास बात ये है कि इस वॉल का निर्माण इस तरह से किया गया है कि यहां पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले हो सकें। इसके निर्माण के बाद हरियाणा के साथ साथ देश के दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी करनाल में आकर अभ्यास कर सकेंगे। अपने हुनर को निखार कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकेंगे। लेकिन अब हालात ये हैं कि जिस जगह पर खिलाड़ियों को अपना हुनर तराशना था उस जगह पर आज घास उग आई है। इस वॉल को ढ़कने वाली पॉलीथिन भी फट चुकी है।
विज्ञापन


जब इस वॉल को बनाने का निर्णय लिया था, तब कहा गया था कि इस पर क्लाइंबिंग वॉल में प्रयुक्त होने वाले रोप, ऑटो बिलेए, टाइमर, टाइमिंग सिस्टम (स्पीड के लिए), हारनेस व कैराबिनर जैसे उपकरण होंगे, लेकिन पूरी दीवार पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता। जो खिलाड़ी इस खेल में रुचि रखते हैं वह भी यहां आकर अभी अभ्यास नहीं कर सकेंगे। यह प्रोजेक्ट अब तक स्मार्ट सिटी के पास है और उन्होंने अब तक खेल विभाग को नहीं सौंपा। स्टेडियम में बनी यह क्लाइंबिंग वॉल हरियाणा की पहली ऐसी वाॅल होगी, जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल मुकाबलों के लिए सभी सुविधाएं मिलेंगी।

ये है क्लाइंबिंग वॉल

क्लाइंबिंग वॉल यानी चढ़ाई की दीवार होती है। इस पर चढ़ाई करने की प्रतियोगिता करवाई जाती है। करनाल में बनने वाली क्लाइंबिंग वॉल में लीड वाॅल, स्पीड वाॅल और बोल्डर, तीन तरह की वॉल तैयार की जाएंगी। इसके अलावा एक अभ्यास वाल भी होगी। लीड और स्पीड वॉल 15-15 मीटर ऊंची होगी, जबकि बोल्डर वाल साढ़े चार मीटर ऊंचाई में रहेगी। अभ्यास वाल की ऊंचाई आठ मीटर होगी।
विज्ञापन


वॉल तो बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन अभी खेल विभाग को इसको सौंपा नहीं गया है। उन्होंने बताया कि अगर विभाग को इसे जल्द से जल्द सौंप दिया जाए तो हम यहां पर कोच की नियुक्ति कर सकते हैं और साथ ही जो खिलाड़ी इस खेल में अपनी रुचि रखते है। वह भी यहां आकर निरंतर अभ्यास कर पाएंगे।
- रणबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें