फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 2.35 करोड़ की धोखाधड़ी में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अमेरिका की नागरिकता दिलाने के नाम पर हुई 2.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरप्रीत कौर (56) के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सेक्टर-13 निवासी हरप्रीत कौर धोखाधड़ी से आहत थीं। परिजन का कहना है कि इसी चिंता में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को मामला उजागर होने के बाद महिला के शव को कब्जे में ले लिया था। अब मृतका के पति की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
महिला के पति गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 2.35 करोड़ रुपये हड़प लिए थे। उन्हें बच्चों की शादी के समय मजबूरी में उधार लेना पड़ा था। अब लोग उनसे रुपये लेने के लिए घर आने लगे थे। आरोपी उनके रुपये दे नहीं रहे थे। इसी चिंता में उनकी पत्नी हरप्रीत कौर को हार्ट अटैक आया था। आरोप है कि जब आरोपियों से परिवार ने रुपये मांगे तो उन्होंने गारंटी के तौर पर 800 ग्राम नकली सोने के आभूषण दे दिए थे। इसके बाद से आरोपियों की ओर से धमकियां मिल रही थीं। जिससे उनकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं।
विज्ञापन


महिला के पर्स से नोट मिलने के बाद उजागर हुआ मामला
रविवार की दोपहर को महिला हरप्रीत कौर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार इसे सामान्य मौत समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। मृतका के अमेरिका रह रहे बच्चों के आने का इंतजार किया जा रहा था। सोमवार को महिला के पर्स को देखा गया तो उसमें एक पत्र मिला, जिसमें उन्होंने रुपयों की धोखाधड़ी की चिंता और खुद को कर्जदार बताते हुए लिखा कि उन्हें या उनके परिवार में किसी को कुछ होता है तो योगेश, उसका भाई और दोनों की पत्नी जिम्मेदार होंगे। इसके बाद दोपहर को परिवार ने लघु सचिवालय पहुंचकर एसपी गंगाराम पूनिया से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



शादी के समय 50 लाख देने की भरी थी हामी

पति गुरविंद्र सिंह ने बताया कि 2024 में उन्होंने अपने बच्चों की शादी करनी थी इस दौरान आरोपी से रुपये मांगे तो उन्होंने कहा कि शादी के समय पर 50 लाख रुपये दे देंगे लेकिन कुछ नहीं दिया। फिर उन्होंने लोन लेकर दोनों बच्चों की शादियां की। आरोपियों की ओर से दिए गए गहने घर में रखे हुए थे, पत्नी ने कहा कि इन गहनों को मैं पहन लेती हूं। जब उन्होंने वह गहने पहने तो बाकी महिलाओं ने बताया कि यह तो सोने के गहने लग ही नहीं रहे, इसमें सिल्वर नजर आ रहा है। जब उन गहनों को चेक करवाया तो वह सोने के नहीं थे। जब आरोपियों को इसके बारे में कहा तो उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि सोना नकली है। आरोपियों ने सिर्फ हमारे साथ ही नहीं बल्कि अन्य लोगों के साथ भी इस तरह के फ्रॉड किए है।
विज्ञापन



महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत का कारण पता करेंगे। महिला के पति की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। - रामलाल, प्रभारी, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें