करनाल। असंध विधायक योगेंद्र राणा को हरियाणा के राज्यपाल ने स्टेट लेवल टास्क फोर्स का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस बाबत ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आदेश कर दिया गया है। विधायक योगेंद्र ने इस नियुक्ति पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी लगन और ईमानदारी से इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। प्रदेश की जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। ब्यूरो