फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अचानक ब्रेक लगाने पर ट्रक से भिड़ी कार, पौन घंटे फंसा रहा चालक... मौत

Sun, 24 May 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार स्वयं
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नमस्ते चौक के पास शुक्रवार रात ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही थार कार ट्रक से टकरा गई। इससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठान निवासी रोहित (37) अंदर फंस गए। करीब पाैन घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक उनकी माैत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सेक्टर-4 चाैकी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के जीजा जतिन अरोड़ा ने बताया कि रोहित फरीदाबाद एस्काॅर्ट कंपनी में काम करते थे। हाल ही में वहीं अपना फ्लैट लिया था। वह अब पंजाब से फरीदाबाद में ही शिफ्ट होना चाहते थे। अपने माता-पिता और परिवार को लेने के लिए घर जा रहे थे। शुक्रवार रात को जब उसकी थार गाड़ी नमस्ते चाैक पर फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी तो गाड़ी के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। थार गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण वह ट्रक के पीछे जा घुसी।
प्रत्यक्षदर्शी राहुल, सुरेश ने बताया कि हादसे के दाैरान तेज आवाज सुनकर वह माैके पर पहुंचे। करीब पाैन घंटे तक थार चालक अंदर ही फंसा रहा। बड़ी मशक्कत से कार के पुर्जे तोड़कर उसे बाहर निकाला। बाद में डायल-112 पुलिस की गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी चेक करके ट्रक चालक की पहचान के लिए प्रयासरत है।

-

सुबह मलेशिया से आए थे, रात को मिली मौत की खबर
मृतक के चचेरे भाई प्रवीन कुमार ने बताया कि रोहित कई दिनों से कंपनी के टूर पर अन्य साथियों के साथ मलेशिया गए थे। शुक्रवार सुबह ही मलेशिया से लाैटे थे। दिनभर ड्यूटी करने के बाद रात को घर जा रहे थे। रात को 11:30 बजे परिवार के सदस्यों ने फोन किया तो किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और हादसे में माैत हो जाने की सूचना दी। तभी से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

2018 में हुई थी शादी, तीन साल की है बेटी
हादसे में जान गंवाने वाले रोहित का एक छोटा भाई है, जो अविवाहित है और कनाड़ा में रहता है। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता हैं। उनकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। तीन साल की बेटी है।
विज्ञापन

.हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें