फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनें लेट गर्मी में स्टेशन पर यात्री परेशान

Sun, 24 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य का असर शनिवार को रेलवे स्टेशन पर साफ दिखाई दिया। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। भीषण गर्मी में यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, जम्मू मेल करीब 37 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 48 मिनट, जम्मू तवी एक्सप्रेस 39 मिनट, गलता धाम पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे और झेलम एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक देरी से करनाल स्टेशन पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस भी देरी से पहुंचीं। यात्री सुदेश, ऋतिक ने बताया कि ट्रेन लेट होने की सूचना तो मिल रही थी, लेकिन गर्मी से राहत के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें