फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग रिंग में जिंदल पर भारी पड़े दीपेंद्र

Sat, 07 Sep 2013 05:37 AM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दसवीं तक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रहे दीपेंद्र हुड्डा आज रिंग में उतरे और एक बार फिर सांसद नवीन जिंदल पर भारी पड़े। दोनों सांसदों की बॉक्सिंग देखने के लिए दर्शक उत्साहित दिखे। एक-एक मिनट के तीन राउंड में दोनों ने ऐसी मुक्केबाजी दिखाई की देखने वालों को ये तीन मिनट तीन घंटे का आनंद दे गए। सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल बाक्सिंग चैंपियन मनोज कुमार की ओर से आयोजित बॉक्सिंग टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

केयू परिसर में इस टूर्नामेंट के प्रतिभागियों के लिए बॉक्सिंग रिंग लगा था। इसी बीच राजनीति के दोनों महारथियों ने इस रिंग में उतरने की ठानी और दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हो गए। यहां मौजूद कांग्रेसी नेताओं, जिला प्रशासन और केयू अधिकारियों के लिए ये मौका खास बन गया।
बॉक्सिंग रिंग में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और आयोजकों ने लाल और नीले रंग के गलब्स पहने दोनों सांसद जब मैदान में उतरें और ताबड़तोड़ एक-दूसरे पर वार किए। बॉक्सर मनोज के बाक्सिंग कोच राजेश ने दोनों सांसदों की भिड़ंत के लिए एक-एक मिनट के तीन राउंड रखे। इस बीच सांसद जिंदल की सांस जरूर फूली। लेकिन अंत में मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों ने गले लगकर हाथ मिलाया और आयोजक मंडल ने इन दोनों को विजेता घोषित किया। सांसद नवीन जिंदल जहां निशानेबाजी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं, वहीं सांसद दीपेंद्र स्कूल के जमाने के बॉक्सिंग चैंपियन रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्सिंग नर्सरी बनाना चाहते हैं मनोज
वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मनोज का कहना है कि वह उत्तरी हरियाणा को बॉक्सिंग की नर्सरी बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से सरकारी स्तर पर हर जिले में बॉक्सिंग प्रशिक्षण दे रही है। वहीं, राज्य में प्राइवेट 36 बॉक्सिंग अकादमी चल रही है। मनोज ने बताया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केयू परिसर में अकादमी की अनुमति दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें