फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के पति पर हमले पर रोष

Sat, 07 Sep 2013 05:37 AM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। गांव थेहनेवल की सरपंच के पति रमेश सीड़ा पर सिविल कोर्ट गुहला में पेशी भुगताने के बाद कुछ लोगाें की ओर से किए गए जानलेवा हमले को लेकर सरपंच एसोसिएशन गुहला शुक्रवार को चीका थाना प्रभारी कश्मीर सिंह से मिला। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जोरा सिंह व अन्य पदाधिकारियाें ने थाना प्रभारी को हमला करने वाले लोगाें के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को सरपंचों की सुरक्षा के प्रति गंभीर होना होगा ताकि पंचायत की जमीनाें से संबंधित केसाें की पैरवी सरपंच बिना किसी डर के कर सकें। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि सरपंचाें पर इसी तरह हमले होते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब ग्राम पंचायताें की भूमि को कोई भी अवैध कब्जाें से छुटा नहीं पाएगा। सरपंच एसोसिएशन ने कहा कि सरपंच प्रतिनिधि पर हमला करने वाले लोगाें के खिलाफ शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे सीएम से मिलकर पूरे मामले से अवगत करवाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ पीडल के सरपंच ओमपाल राणा, सरपंच बालकिशन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रामपाल बलबेहड़ा, सरपंच सुरजीत खुशालमाजरा पंच कृष्ण संधू, पंच राजकुमार, पंच मेहर चंद, पंच रामसरूप, पंच सरूप सिंह, पंच कुलवंत सिंह, रामफल सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें