फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में वृद्धा की हत्या

Sat, 09 Mar 2013 05:33 AM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव कलरी जागीर में खेत से पानी छोड़ने को लेकर हुए विवाद में 68 वर्षीय महिला की सिर पर रॉड मारकर हत्या दी गई। पुलिस ने मृतका के परिजनाें की शिकायत पर दो महिलाओं समेत पांच लोगाें के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपियाें में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

यह है मामला
गांव कलरी जागीर की रहने वाली 68 वर्षीय रेयती देवी के खेत में गांव के ही ज्ञान ने अपने खेत का पानी छोड़ दिया। इस बारे में रेयती देवी का पुत्र वीरवार देर शाम ज्ञान के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि शिकायत के कुछ समय बाद पड़ोसी ज्ञान उसकी पत्नी सुनीता, भाभी रीना और दो नाबालिग भतीजे डंडे और रॉड से लेकर रेयती के घर में घुस गए और रेयती देवी पर हमला कर दिया। रॉड के वार से रेयती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां रेयती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने ज्ञान, सुनीता, रीना और दो नाबालिगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद आरोपियाें की धड़पकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें