फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में पंचायत ने खोला मोर्चा

Fri, 08 Mar 2013 05:32 AM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। गांव भादसों के स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में ग्राम पंचायत ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत ने प्रस्ताव डालकर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रिंसिपल को वह गांव में नहीं घुसने देंगे। इस शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी भी स्कूल का दौरा कर चुकी हैं। प्रिंसिपल के खिलाफ ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच नरसिंह ने बताया कि गांव की लड़कियों से स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर गांव के लोगों में काफी रोष है। उन्होंने प्रस्ताव डालकर अधिकारियों से प्रिंसिपल को हटाने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इतना नहीं वह प्रिंसिपल को स्कूल में भी नहीं घुसने देंगे। वहीं, बीईओ राजपाल ने बताया कि भादसों के स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत आई है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी खुद जांच कर रही है।
भादसों के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत कर आरोप लगाया था कि पिछले कुछ समय से लड़कियों के प्रति प्रिंसिपल का आचरण ठीक नहीं है। स्कूल मुखिया लड़कियों को रिपोर्ट लेने के बहाने कार्यालय में बुलाते थे और लड़कियों से अश्लील बातचीत करते थे। इसको लेकर अब गांव की पंचायत भी मैदान में उतर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें