फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से कर्मचारी पर तानी रिवाल्वर

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सुभाष मंडी पुलिस चौकी के निकट एक युवा नेता के दफ्तर पर फायरिंग के दूसरे दिन पिहोवा में एक नकाबपोश लुटेरे ने गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। हालांकि लूट की वारदात को अंजाम देने में उक्त लुटेरा असफल रहा और घटनास्थल पर ही रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस छोड़कर फरार हो गया। लुटेरे का टारगेट उक्त कार में सवार लोगों से कैश के साथ कार को लूटना था। घटना पिहोवा के न्यू ब्राह्मण मिष्ठान भंडार के सामने हुई। बहरहाल इस घटना के समय उक्त मिष्ठान भंडार का सीसीटीवी कैमरा आन था और कैमरे में पूरे घटनाक्रम का वीडियो फुटेज तैयार हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी और मौके से बरामद लोडिड रिवाल्वर को भी कब्जे में लिया। कैथल के कस्बा चीका की शंकर फीड कंपनी के कर्मचारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह स्विफ्ट कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र काम से गए थे। कुरुक्षेत्र से वापस लौटते समय उन्होंने अपनी गाड़ी पिहोवा के फौजी प्लाट स्थित न्यू ब्राह्मण मिष्ठान भंडार पर रोकी थी। इस दुकान से उन्हें सामान लेना था, लेकिन इससे पहले एक नकाबपोश उनकी कार में आ घुसा और उसने रिवाल्वर तानकर गाड़ी को चलाने का इशारा किया। देवेंद्र कुमार के मुताबिक नकाबपोश उन्हें गाड़ी सहित अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन इससे पहले कार चालक नवाब सिंह ने सूझबूझ के साथ हिम्मत दिखाई और लुटेरे पर झपटते हुए पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

देवेंद्र के मुताबिक इससे पहले की लुटेरा उनके हाथ में आता उसने फायर कर दिया और गोली के छर्रे नवाब सिंह के हाथ में लगे, लहूलुहान नवाब सिंह ने उनके साथ मिलकर लुटेरे को दबोचने का प्रयास किया। इससे पहले की लुटेरा उनके हाथ चढ़ता, वह मौके पर ही रिवाल्वर छोड़कर फरार हो गया। मौके से बरामद हुई रिवाल्वर में पांच जिंदा कारतूस भरे हुए मिले हैं। न्यू ब्राह्मण मिष्ठान भंडार के मालिक हैपी शर्मा के मुताबिक घटना के समय उनके स्वीट हाउस के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा आन था और ये पूरा घटनाक्रम इस में रिकार्ड हो गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह के मुताबिक वीटी कर दी गई है। लुटेरे की पड़ताल जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि एक दिन पहले कुरुक्षेत्र में सुभाष मंडी पुलिस चौकी के निकट नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा के दफ्तर पर भी दो नकाबपोश बाइक सवारों ने फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें