फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किटी पार्टी से लौट रही महिला से पर्स छिना

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। माडल टाउन में बाइक सवार दो युवक किटी पार्टी के बाद घर लौट रही महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में करीब 20 हजार रुपये की नगदी थी। सूचना मिलते ही माडल टाउन पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। माडल टाउन की रहने वाली शीला देवी ने बताया कि करीब एक बजे वह अपनी तीन सहेलियों के साथ किटी पार्टी के बाद अपने घर की और लौट रही थी। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंची, तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। शीला ने बताया कि जब जक वह कुछ समझ पाती बाइक सवार वारदात करने के बाद आंखों से ओझल हो चुके थे। शीला ने बताया कि पर्स में 20 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रामफल का कहना है कि शीला देवी ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने पर्स छीनने की वारदात की है। इसमें 20 हजार रुपये बताए गए है। सूचना मिलते ही नाकाबंदी की गई थी। युवकाें की तलाश जारी है, जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें