फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गांव करोड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में आग लगने से मौत हो गई। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर उसके पति एवं सास के खिलाफ जलाकर मारने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तितरम निवासी रामदिया ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बेटी बबली की शादी करोड़ा निवासी सुरेश के साथ हुई थी। इसे ससुराल जनों ने 13 अक्तूबर 2012 को बुरी तरह जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी हालात में बबली को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को उसकी ससुराल वालों ने जानबूझकर आग लगाकर उसकी हत्या की है। विवाह के बाद से ही उसे परेशान किया जाता था। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुईं। लेकिन उन्होंने समझा-बुझाकर बबली को ससुराल भेज दिया। बाद में उन्हें उसे आग लगी होने के बारे में ही जानकारी मिली। उन्होंने बबली का इलाज करवाने का भी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता रामदिया के बयान पर पुलिस ने मृतका के पति सुरेश और सास भतेरी के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें