फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर चमका बासमती धान

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दीपावली के साथ ही किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। बुधवार को लंबे इंतजार के बाद धान की कीमतों में उछाल आया है। मंडी में बासमती धान 3200 रुपये प्रति क्विंटल बिका। वहीं इस ग्रुप की अन्य किस्मों की कीमतों में भी उछाल आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसानों को मिलने वाली अच्छी कीमत का असर पूरे जिले की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों से पीट रहा था धान
मंडी विशेषज्ञों के अनुसार पिछले बीते वर्षों से परंपरागत बासमती धान की अधिक कीमतें नहीं मिल रही थीं। पिछले सीजन में तो यह न्यूनतम स्तर 2000 रुपये प्रति क्विंटल से भी नीचे बिका था। इस सीजन की शुरुआत में ही बासमती की कीमत 2500 रुपये से ऊपर रही। जबकि बीच में यह 3000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई। करीब दस दिनों तक 3000 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल रहने के बाद बुधवार को बासमती धान की कीमत 3200 रुपये को पार कर गई। किसान कृष्ण कुमार, अरुण कुमार, संजय, राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को धान की कीमत 3200 रुपये से ऊपर रही। उम्मीद है कि बासमती अपने पुराने समय की ओर लौट रही है। जब यह 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था।
आढ़ती अरुण कुमार का कहना है कि जब धान की कीमतें बढ़ती हैं तो पूरी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है। किसानों पर पैसा होने के साथ-साथ आढ़तियों की आढ़त बढ़ती है। यही फसल चक्र इस क्षेत्र की पूरी अर्थव्यवस्था को संचालित करता है।
विज्ञापन


नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने कहा कि दीपावली के बाद परंपरागत बासमती की कीमतों में वृद्धि हुई है। यह बुधवार को 3200 रुपये से अधिक बिकी है। जो सभी के लिए सुखद है। उन्होंने बताया कि बासमती के अलावा 1121 किस्म भी 2500 रुपये से बढ़कर 2600 रुपये प्रति क्विंटल और डुप्लीकेट बासमती भी 2500 रुपये से बढ़कर 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। उन्हाेंने किसानों का आह्वान किया कि वे धान की फसल को सुखाकर मंडियों में लाएं। ताकि उसकी पूरी कीमत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें