फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जूते का गोदाम और करियाणा दुकान राख

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दीपावली की रात नगर में अलग अलग दो हादसोें में दुकान और गोदाम आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गया। गोदाम जूतों का और दुकान करियाणा की थी। दुकान में शार्ट सर्किट व गोदाम आतिशबाजी से निकली चिंगारी की भेंट चढ़ी।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात आतिशबाजी से निकली चिंगारी से भगत मंडी स्थित गर्ग फुटवियर के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में रखे लाखाें रुपये के जूते आग की चपेट में आने से स्वाहा हो गए। गोदाम मालिक राजीव गर्ग ने बताया कि करीब नौ बजे वह अपने गोदाम को बंद करने के बाद घर लौट गए थे। उसके बाद पड़ोसियों ने करीब साढ़े ग्यारह बजे गोदाम में आग लगने की सूचना दी। गोदाम पर आकर देखा तो गोदाम के भीतर से आग की लपटें निकल रही थीं। तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। कुछ ही देर में पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियाें ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।
राजीव ने बताया कि गोदाम में रोशनी के लिए डक्ट छोड़ा गया था, डक्ट पर लोहे का मोटा जाल भी लगा था, और जाल के ऊपर फाइबर की शीट भी लगी थी। आतिशबाजी की चिंगारी फाइबर की शीट पर लगकर गोदाम में गिर गई। इससे जूतों ने आग को पकड़ लिया और देखते ही देखते आग फैल गई। राजीव ने दावा किया गोदाम में रखा करीब 14 लाख रुपये के जूते आग की चपेट में आने से स्वाह हो गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना सब्जी मंडी के समीप लहसुन मार्केट स्थित सुपर डीलक्स करियाणा की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का करियाणा का समान आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। दुकान मालिक तेजपाल ने बताया कि दुकान में आग शार्ट सर्किट होेने के कारण हुई है। दुकान के बाहर बिजली की ताराें का जाल बना होने के कारण वहीं पर शार्ट सर्किट हुआ और आग दुकान में प्रवेश कर गई। तेजपाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब सात बजे वो अपने पार्टनर दीपक के साथ दुकान बंद करने के बाद गांव लौट गया था। रात करीब 12 बजे दुकान के पड़ोसी ने दीपक को फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना दी। आग की खबर सुनते ही दीपक चित हो कर गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। रात करीब डेढ़ बजे दीपक ने होश में आने के बाद अपने पार्टनर तेजपाल को दुकान में आग लगने की सूचना दी। तेजपाल ने बताया कि करीब दो बजे दुकान पर पहुंचकर देखा तो पुलिस की मौजूदगी में तीन दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सुबह करीब पांच बजे फिर से आग सुलगने लगी फिर से दमकल की गाड़ी को बुलवाकर आग को बुझाया गया। तेजपाल का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार स्पार्किंग हो चुकी है, बिजली विभाग के कर्मचारियाें को कई बार अगाह किया जा चुका है, लेकिन उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा हैं। तेजपाल ने दावा किया कि दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये का करियाणा का सामान आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। पुलिस ने आग लगने के कारणाें की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें