फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उतरा हुजूम, दिन भर जाम

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दीपावली से एक दिन खरीदारों की भीड़ के चलते दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते शहर के सभी मुख्य मार्ग करीब-करीब बंद रहे। लोगाें को मिनटों का सफर तय करने में घंटों लगा।
विज्ञापन

सबसे अधिक जाम की स्थिति रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक, कबूतर चौक तक रही। जहां हजारों की संख्या में दिन भर लोगों की आवाजाही रही। इस मार्ग पर बर्तनों, मिट्टी के दीयों एवं बर्तनों, दीपावली को लेकर साज-सज्जा के सामान सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य उपकरणों की खरीद के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। छात्रावास रोड, मेन बाजार, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार, अशोक सिनेमा रोड सहित करीब-करीब सभी बाजारों में पूरा दिन भीड़ उमड़ी रही तथा लोगों ने जमकर खरीदारी की।
इसके अलावा मुख्य मार्गों में छात्रावास रोड से लेकर पिहोवा चौक, क्वालिटी चौक से पिहोवा चौक, अंबाला रोड सहित अन्य मार्गों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

बाजारों में रौनक
दीपावली से एक दिन पूर्व खरीदारी के लिए उमड़े शहरवासियों के चलते बाजारों में काफी रौनक रही। लोगों ने मिठाइयां, उपहार, बर्तन, कपड़े, गहने सहित अन्य सामान की खरीदारी की। सड़क के दोनों ओर बनी बर्तन, क्राकरी, इलेक्ट्रोनिक, कपड़ा की दुकानों के साथ सड़क पर भी लोगों ने अपने दुकानें लगा रखी थी, जिस कारण सड़क आम दिनों की अपेक्षा सड़क से गुजरना कठिन हो रहा था। छात्रावास रोड,मेन बाजार, क्वालिटी चौक, पार्क रोड, तलाई बाजार, सर्राफा बाजार बहुत अधिक भीड़ थी। दुकानदारों ने लड़ियों व लाइटों से दुकानों के आगे लबीं-लंबी सजावटी रस्सियों का जाल बुन रखा था। उत्साह के साथ हुई छोटी दीपावली की पूजा-लोगों ने छोटी दीपावली के अवसर पर उत्साह के साथ लोगों ने पूजा-अर्चना की तथा घरों में दीए जलाए। इसके अलावा पूरे शहर को लड़ियों से सजावट की गई। पूरा शहर दीपावली की पूर्व संध्या पर जगमग दिखा। पूरे शहर का विहंगम दृश्य मनोहारी लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें