फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी बता 50 हजार रुपये ठगे

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। पंजाब नेशनल बैंक में एक शातिर ठग द्वारा सुल्तानियां वासी एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुल्तानियां निवासी गुरदीप सिंह 50 हजार रुपये जमा कराने के लिए गुहला रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में गया था। बैंक में पहले से ही मौजूद एक ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर गुरदीप सिंह को पैसे जमा कराने में मदद करने की बात कही। उसने गुरदीप सिंह को पैसा जमा करवाने के लिए स्वयं वाऊचर भरकर देने व पैसा जमा करवाने की बात कहकर उसे अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद बैंक में भीड़ का हवाला देते हुए पैसे जमा होने में देरी की बात कहकर उक्त ठग ने अंदर जाकर केबिन में पैसे जमा करवाने के लिए गुरदीप सिंह से पैसे ले लिए। ठग इतना शातिर था कि कुछ देर बाद फिर गुरदीप सिंह के पास आया और उसे कान में कोई बात कहकर वहां से रफू चक्कर हो गया। काफी देर तक उसके न लौटने पर बैंक उपभोक्ता गुरदीप सिंह का माथा ठनका और इधर-उधर उसे ढूंढने लगा। ठग के न मिलने पर उसने बैंक परिसर में शोर मचाया जिसके बाद बैंक अधिकारी तथा कर्मचारी हरकत में आए और ठग को तलाशने में जुट गए। शिकायत के बाद बैंक ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें