फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान में सिलेंडर फटा, दीवार गिरी

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अर्जुन गेट स्थित एक हलवाई की दुकान की तीसरी मंजिल पर गैस सिलेंडर फटने के धमाके से दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। जिस वक्त सिलेंडर में आग लगी दुकानदार ने लोगों को दूर कर दिया था। इससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

अर्जुन गेट स्थित नारंग स्वीट्स के मालिक संजय नारंग ने दुकान की तीसरी मंजिल पर मिठाई बनाने के लिए भट्ठी चला रखी थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग के कारण थोड़ी ही देर में सिलेंडर से तेज लपटें निकलने लगी। इसी बीच दुकान मालिक के सारे कारिंदे उपर से नीचे आ गए और बिजली की मेन लाइन को बंद कर दिया। दुकानदार ने दुकान के आसपास से लोगाें को भी दूर कर दिया। थोड़ी ही देर में तेज धमाके के साथ दीवार का कुछ हिस्सा जमीन पर आ गिरा। नीचे कोई नहीं होने के कारण हादसा बच गया। दुकान मालिक संजय नारंग ने बताया कि अचानक आग लगने के कुछ ही देर बाद सिलेंडर फट गया और सिलेंडर में गैस कम होने के कारण धमाका तेज नहीं हुआ। संजय ने बताया कि समय रहते कारीगर संभल गए और बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें