फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पिछली दिवाली पर गांव मुगल माजरा और हांसी रोड़ क्षेत्र में हुए पटाखा विस्फोट में सात लोगों की मौत होने के बाद भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। दिवाली आते ही जिले के कई स्थानों पर पटाखा बिक्री का अवैध धंधा चल रहा है।
विज्ञापन

पटाखों की अवैध बिक्री करने के आरोप में पुलिस दो लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर चुकी है। पिछले साल गांव मुगलमाजरा की पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से नौ लोगों की जान चली गई थी। इतना ही नहीं शहर के हांसी रोड़ क्षेत्र की कालोनी में पटाखा विस्फोट होने के कारण पिता नरेश कुमार व उसकी पुत्री समेत तीन लोगों की जान चली गई थी। दोनों मामलों के बाद पटाखों को लेकर लोगों में दहशत थी। इतना ही नहीं वर्ष 2001 में सेक्टर 12 के पटाखा बाजार में आग लगने से करोड़ों का नुकसान हो गया था। कई साल पूर्व नगर निगम कार्यालय के पिछवाडे़ में पटाखों के कारण दुकानों में आग लग गई थी। दुकान में बंद होने के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें