फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्र पर कालिख लगाने पर भड़के इनेलो कार्यकर्ता

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दिल्ली में इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अजय सिंह चौटाला के निवास के बाहर लगे ताऊ देवी लाल के चित्र पर कालिख लगाए जाने से भड़के युवा इनेलो सदस्यों ने कमेटी चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर किसी कांग्रेसी ने ताऊ देवी लाल की तरफ अंगुली उठाई तो, इसका हश्र ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह बेहद ओछी मानसिकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष रमेश सिद्धपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के कमेटी चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को सिद्धपुर ने कहा कि अपने दामाद और केंद्रीय नेताओं को खुश रखने के लिए हरियाणा की बेशकीमती जमीन को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दी गई जमीन के संबंध में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने सबूतों के साथ खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद राहुल गांधी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और मामले की न्यायिक जांच करवाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी कारगुजारियों को छिपाने के लिए ओमप्रकाश चौटाला पर दोष मढ़ने का काम कर रही है। इस मौके पर इनेलो के जिलाध्यक्ष यशवीर राणा व जिला प्रवक्ता हरपाल ने कहा कि युवा इनेलो हर तरह की लड़ाई के लिए तैयार है। इसके बाद युवाओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रेम शाहपुर, राजीव पाटा, जगरूप, अमन चावला, भीम मढान, नरेश राणा, राजीव गोंदर, मनोज चौधरी, चरणजीत, जितेंद्र नेहरा, हरविंद्र दरड़, विनय पोसवाल, संदीप राणा, तेजपाल, अशोक, विनोद रायपुर, शिव बजाज, राजेश कल्याण, जोगेंद्र अलीपुरा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें