फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलरम के वैज्ञानिक को पुंडुचेरी में सम्मान

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। गांव कैलरम के किसान ईश्वर कुंडू द्वारा एलियोपैथी आधारित कीटनाशक की खोज पर बीते 16 अक्तूबर को पुंडुचेरी के मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। कुंडू ने बताया कि एसिस्ट वर्ल्ड रिकार्ड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने उसे प्रशस्ति पत्र और ट्राफी दिए। समारोह में वहां मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री ने कुंडू की प्रतिभा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उनका नहीं बल्कि हरियाणा प्रदेश की प्रगति, संस्कृति व माटी का सम्मान है। गौरतलब है कि कलायत खंड के छोटे से किसान कुंडू ने भूमि की लगातार घट रही उर्वरा शक्ति को बचाने व रासायनिक कीटनाशकों से होने वाले नुकसान से मृदा को बचाने के लिए एलिलियोपैथी पर आधारित एक कीटनाशक को तैयार किया। अपने ही स्तर पर तैयार किए गए इस उत्पाद को लेकर कुंडू को प्रारंभिक दौर में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कुंडू द्वारा तैयार किए गए उत्पाद को स्थानीय स्तर पर कोई भाव नहीं मिला पर उसने उत्पाद के प्रचार प्रसार को लेकर अपनी हिम्मत नहीं हारी। उनकी खोज को वर्ष 2007 में उस समय बल मिला जब भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.अब्दुल कलाम आजाद ने जैविक उत्पाद को सम्मान देते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें