फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन में 920 वाहन इंपाउंड होने से थानों की पार्किंग हुई हाउसफुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन 1.0 के 21 दिनों में काफी लोग बिना कारण सड़क पर घूमते मिले। जिन पर कार्रवाई हुई। 2770 वाहन चालकों के चालान हुए और 920 वाहनों को इंपाउंड किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के सभी थानों की पार्किंग फुल हो गई। अब लॉकडाउन 2.0 शुरू होने के बाद 19 दिन और हैं, जिनमें पुलिस की ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे में यदि हम नहीं माने तो मजबूरन पुलिस को वाहनों को इंपाउंड करना पड़ेगा। अब जो वाहन इंपाउंड होंगे, उन्हें डॉ. मंगलसैन ऑडिटोरियम की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। लॉकडाउन के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। लॉकडाउन के पहले फेज में हुई कार्रवाई में पुलिस ने इन वाहनों पर 1 करोड़ 81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि हम जनता की सुरक्षा के लिए ही सख्ती कर रहे हैं। अब तो पार्किंग की जगह भी नहीं रही है, ऐसे में बिना कारण सड़क पर घूमने वाले कार्रवाई के लिए मजबूर न करें।
विज्ञापन

93 पर मुकदमा, 130 हुए गिरफ्तार
इधर, बिना कारण सड़क पर घूमने वाले 93 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया। वहीं 21 दिन में कुल 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की सख्ती जारी है। वहीं चार ड्रोन भी उड़ाए गए हैं, जिनसे अब पुलिस उन लोगों पर निगरानी रखेगी जो छोटी गलियों में बाहर घूमते रहते हैं। इससे सख्ती और कार्रवाई का दायरा और बढ़ेगा।
जनता हमारा साथ दें, काफी लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। इसी तरह से सहयोग बनाए रखें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए ही है। कार्रवाई करने के लिए किसी को भी मजबूर न करें। क्योंकि एक व्यक्ति की लापरवाही का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें