गांव नौरता के एक युवक ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। परिजनों की शिकायत के बाद पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 18 वर्षीय गुरमीत पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था। इसी परेशानी के चलते उसने अपनी जान गवां दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।