फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तीय खेलमहाकुंभ में वॉलीबाल में करनाल की टीम ने मारी बाजी, कुरूक्षेत्र को किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का गुरुवार को समापन हो गया। खेल महाकुंभ-2018 के आखिरी दिन करनाल की लड़कों की वालीबॉल टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि के तौर पर बाक्सर सुमित सांगवान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सांगवान ने कहा कि खेल से बच्चे न केवल परिवार का नाम रोशन करते हैं बल्कि देश-विदेश स्तर पर भी अपनी पहचान छोड़ते हैं। जिला खेल अधिकारी जगदीश चंद्र ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्टाफ व खिलाड़ियों से परिचय करवाया। कर्ण स्टेडियम में सुबह 10.15 वॉलीबाल और जूडो के मुकाबले शुरू करवाए गए। वॉलीबाल में सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों करनाल, चरखी दादरी,कुरुक्षेत्र, कैथल के बीच मुकाबले करवाए गए। इसी तरह, लड़कियों की टीम के दो मुकाबले करवाए गए। वालीबॉल टीम लड़कों का फाइनल मुकाबला करनाल और कुरुक्षेत्र की बीच हुआ, जिसमें करनाल ने जबरस्त परफार्मेंस का परिचय देते हुए अपनी जीत पर कब्जा किया। मुकाबले में कुरुक्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर रहीं जबकि हार्ड लाइन मुकाबले के बाद कैथल को तीसरा स्थान मिला।
लड़कियों के मुकाबले में कुरुक्षेत्र पहले, द्वितीय करनाल और झज्जर की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह जूडो लड़कियों के 70 किलोग्राम वर्ग में पाराजोत सिरसा, मुस्कान पानीपत, रविता कुमारी हिसार, 78 किलोग्राम वर्ग में नूतन, सोनिका, संयोगिता, 78 किलोग्राम ऊपर के वर्ग में अनु, तमन्ना, रिया 63 किलोग्राम वर्ग में ज्योति, निशा, कामिनी 57 किलोग्राम वर्ग में आरजू, सवित्री, भारती, 52 किलोग्राम वर्ग में पिंकी, रेखा, मोनिका जबकि 48 किलोग्राम वर्ग में ऋतु, मांसी और पूजा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

हासिल किया। जूडो लड़कों में 60 किलोग्राम वर्ग में रोहित, सुधीर, अंकुश, 66 किलोग्राम वर्ग में सोनू, देवेंद्र, विशाल, 73 किलोग्राम वर्ग में ओमबीर, अमित, अतर सिंह, 81 किलोग्राम वर्ग में अरुण, अमन, यश, 90 किलोग्राम वर्ग में नरेश, राहुल, हरीश, 100 किलोग्राम वर्ग में अमन, विशाल, नवीन, 100 किलोग्राम वर्ग से ऊपर में सुनील श्योरान, परमजीत, अभिषेक डागर ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें