फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारी के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी, शहर के हालात हुए खराब, जगह जगह फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
समान काम-समान वेतन एवं ठेकेदारी प्रथा बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका, नगरनिगम एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शहर में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर जुलूस निकाला और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाये। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, फायर ब्रिगेड के काम कर रहे सभी कच्चे कर्मचारियों को नगर निगमों, नगर परिषदों, नगरपालिकाओं में समायोजित करवाने, नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवाने, नगरपालिकाओं में 15 हजार नियमित कर्मचारियों की भर्ती करवाने के लिए की जा रही हड़ताल चौथे दिन भी जिलाध्यक्ष वीरभान बिड़लान के नेतृत्व में जारी रही।हड़ताल में शामिल कर्मचारी प्रात: 8:00 बजे धरना देकर बैठक गये व निगम के प्रांगण में जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष जताया। तत्पश्चात नगरनिगम कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कमेटी चौक पहुंचे। कमेटी चौक पर हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरभान बिड़लान ने कहा कि भाजपा सरकार के नेता दलितों के घरों में खाना खाने का ढोंग कर रहे हैं, परन्तु दलितों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के पास समय नहीं है। खेद का विषय है कि नगरपालिकाओं के 30 हजार लोग हड़ताल पर हैं। शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं और शहर में बदबू फैलने की वजह से बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है, जिसके लिए भाजपा सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंहमार, उपप्रधान ओमप्रकाश माटा, जयपाल, हरियाणा विद्यालय और अध्यापक संघ के राज्य उपाध्यक्ष जगतार सिंह, खेत मजूदर यूनियन के उपप्रधान जगमाल सिंह, विजय काम्बोज, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सियानंद परोचा, महिला नेत्री लाजवंती, शारदा, उर्मिला, महिंद्रो, सुलोचना, रमेश दादुपुर, मलकीत सिंह, सत्यवान, रामसिंह, राजकुमार, रामबीर, सुभाष परोचा, इन्द्रजीत, विशाल, रोहताश, संजय सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।


निसिंग। नपा के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर चार दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। इस कारण शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल होनेे से शहर वासी भी परेशान हैं। कचरे का लगातार उठान न होने से आवारा पशु भी घर के बाहर कबाड़े में मुंह मारने लगे हैं। नगरपालिका की ओर से रखे गए डस्टबीन भर चुके हैं। चौथे दिन सर्वकर्मचारी संघ के जिला उपप्रधान सुशील गुर्जर व खंड प्रधान महेंद्र पांचाल ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारियों की मंाग है कि हरियाणा से ठेका प्रथा को बंद किया जाए व कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा सघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार समान काम, समान वेतन, पंजाब के समान वेतन आदि नहीं दे देती। मांगें न माने जाने पर कर्मचारियों ने अनिश्चित कालिन धरना देने की बात भी कही। इस मौके पर रामप्रताप, इंद्र सिंह, विद्या देवी, हवा सिंह, राजू, सोनू, विमला देवी, मीना देवी, आरती, सुनीता, पिंकी, कलासो देवी, विजय, संजीव, शिवचरण, राजेश चोचड़ा, कमल, जोनी सहित अन्य ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल तक संस्थाएं कराएंगी सफाई
करनाल। सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी एवं व्यापार मंडल करनाल की बैठक करनाल क्लब में हुई। बैठक में सफाई कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल से गड़बड़ाई सफाई व्यवस्था को ठीक करने पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि जिस प्रकार शनिवार को संस्थाओं के सहयोग से शहर की सफाई व्यवस्था की गई, उसी प्रकार जब तक हड़ताल समाप्त नहीं होती तब तक इसी प्रकार सफाई व्यवस्था को चलाते रहेंगे। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था को ठीक रखने के लिए शहर के सभी दुकानदारों व प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की गई कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें। संस्थाएं यह कार्य मिलजुल कर करें। इस अवसर पर प्रमोद कुमार गुप्ता, संदीप लाठर, आरके द्विवेदी, कृष्णलाल तनेजा, जेआर कालड़ा, एसके शर्मा, सोमदत्त सैनी व रजनीश चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें